सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बोलबा थाना की पुलिस ने गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के एक आरोपी मो जियाउददीन को ओडिसा से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी युवक सुंदरगढ़ जिला के खटकुलबहार थाना के कुतरा गांव निवासी है। उन्होंने बताया कि जियाउददीन के खिलाफ बोलबा थाना में कांड संख्या 07/26 के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले के अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रामानुज वर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।- यह भी पढ़ें- बाल अपचारी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...