सिमडेगा, जुलाई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही चार गोवंशीय पशुओं को भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 13 जुलाई को एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शंख नदी छठ घाट मार्ग होते हुए कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को पैदल ले जाकर तस्करी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टाउन थाना प्रभारी संजीत कुमार, एसआई सुजीत चौधरी तथा सशस्त्र बल की टीम ने छठ घाट के समीप घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही तस्कर भागने लगे। लेकिन जवानों ने पीछा कर दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

तस्करों क...