गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की तस्करी, क्रूरता एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाएगा। उसे लेकर उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि न केवल गोवंश की हत्या करना बल्कि गोवंशीय पशुओं को चोट पहुंचाना या उनके विरुद्ध क्रूरता करना भी अपराध है। हाल के दिनों में मेराल व गढवा आदि क्षेत्रों में पशुओं के अवैध परिवहन के मामले सामने आना चिंताजनक है, ऐसे में संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई...