संभल, अप्रैल 2 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पशु के अवशेष को इकट्ठा कराने के बाद पशु चिकित्सक से जांच कराई। थानाक्षेत्र के गांव मंडी किशनदास सराय में बुधवार सुबह लोगों ने खाली पड़े मैदान में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े देखे, तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और गोवंशीय पशुवध करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोवंशीय पशु के अवशेषों को इकट्ठा कराने के बाद पशु चिकित्सक से जांच कराई। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि जहां अवशेष मिले हैं, वहां डंपिंग ग्राउंड है। चार-पांच दिन पहले किसी के बछड़े की मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.