अमरोहा, जून 11 -- हसनपुर, संवाददाता। थाना सैदनगली क्षेत्र के भदौरा-सहेलिया लिंक मार्ग पर मंगलवार सुबह लावारिस कार में गोवंशीय पशु का मांस मिलने के मामले में कार मालिक व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर भारतीय किसान संघ व राष्ट्र सेवी संगठन भड़क गए हैं। सैदनगली पुलिस पर गैंग को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। 24 घंटे में सटीक खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को सैदनगली क्षेत्र के गांव खरसौली में प्रदर्शन के दौरान राष्ट्र सेवी संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मंगलवार सुबह भदौरा के किसान सिंचाई के उद्देश्य से अपने खेतों की ओर गए तो कुछ दूरी पर एक कार लावारिस हालत में खड़ी थी जिसके एक साइड के दोनों पहिए चकमार्ग से पानी भरे नेपाल सिंह के बाजरे के खेत में उतरने से फंस गए थे। यह भी पढ़ें- गोवंशीय पशु क...