गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर में गोवंशीय पशु की बढ़ती चोरी की वारदातों एवं पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का मामला गरमा गया है। सोमवार को शहर के खटाल संचालकों एवं पशु पालकों का आक्रोश फूट पड़ा और पशुपालक समिति गिरिडीह के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन से गोवंशीय पशु की चोरी पर अंकुश लगाने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में खटाल संचालक व पशु पालक अपने साथ गोवंशीय पशुओं के साथ शामिल हुए थे। इतना ही नहीं पिछले 01 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के आईसीआर रोड श्याम मंदिर के निकट के निवासी राजकुमार यादव की चोरी हुई गोवंशीय पशु के बछड़े को भी प्रदर्शन के दौरान खटाल संचालकों ने साथ रखा था। खटाल संचालक सबसे पहले गिरिडीह स्टेडियम के पास एकत्रित हुए और उसके बाद पैदल ही प्रदर्शन व ...