गोवंशीय कंकाल मिलने पर मुकदमा
सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- गोसाईंगंज (सुलतानपुर)। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के द्वारिकागंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की। द्वारिकागंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार 30 सितंबर को चौकी प्रभारी अशोक कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि द्वारिकागंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पशु का एक पैर, खून और टूटी हुई रस्सी पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया पुलिस ने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने गोवंशीय पशु का वध कर मांस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.