गोवंशीय अवशेष मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामपुर, जुलाई 19 -- शनिवार शाम थाना क्षेत्र के बिचपुरी लालजी गांव के जंगल में खेत से बड़ी मात्रा में गोवंशीय अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, ग्राम मंगोली निवासी सुन्दरलाल पुत्र वैनीराम ने शनिवार शाम करीब 3:30 बजे सूचना दी कि गांव बिचपुरी लालजी में जोगेंद्र सिंह के खाली खेत और उससे सटे खेत में गोवंशीय पशुओं का वध कर उनके अवशेष गड्ढों में दबा दिए गए हैं। सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गड्ढों की खुदाई कराने पर वहां से गोवंश के 12 सिर बरामद हुए, जिनमें चार सिर ताजा कटे हुए तथा आठ पुराने बताए गए हैं। इसके अलावा एक अन्य गड्ढे से गोवंश के अन्य अवशेष भी बरामद हुए।
पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.