बोकारो, फरवरी 19 -- नावाडीह। प्रखंड कुड़पनिया स्थित कबीर गोशाला में बोकारो, धनबाद व गिरिडीह जिला के गो-प्रेमियों ने बैठक कर गोवंशियों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कबीर गोशाला के संस्थापक छत्रबली पंडित ने बताया कि गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत 24 फरवरी को जमशेदपुर में प्रांत स्तरीय बैठक की जाएगी। 27 अप्रैल को बोकारो, धनबाद व गिरिडीह जिला के सभी प्रखंड कार्यालयों में प्रार्थना पत्र देकर गो-माता को राष्ट्र का सम्मान देने, गो-हत्या पूर्णतः बंद करने, गो-पालन मंत्रालय निर्माण करने एवं गोचर भूमि को मुक्त कराने की मांग सरकार से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.