गोल बिल्डिंग पर 567 वाहनों की हुई जांच
धनबाद, अप्रैल 29 -- आठ लेन सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सरायढेला गोल बिल्डिंग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान 567 दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोक-रोककर जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट के चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चला रहे चालकों, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा आदि) के अभाव में चल रहे वाहनों पर सख्ती दिखाई गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 108 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। यह भी पढ़ें- कोढ़ा में सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.