जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। गोल पहाड़ी स्थित गायत्री मंदिर में आज गौ सम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इसमें राजस्थान से साध्वी, राधे वत्सल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से गौ भक्त और गौ प्रेमी शामिल हो रहे हैं। बैठक में गौवंश के संरक्षण, देखभाल और उनके प्रति समाज में जागरूकता लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...