रुद्रपुर, मार्च 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार को रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर एआई से तैयार की गई तस्वीरों को गलत तरीके से वायरल करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर गोल टोपी पहने फोटो पोस्ट होने पर पूर्व विधायक ठुकराल भड़क गए। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि वह पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। सोमवार को कुछ लोगों ने उनकी गोल टोपी वाली फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने कहा कि इससे समाज में उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है और शहर का माहौल भी खराब करने की कोशिश हो रही है। उनका आरोप है कि एआई के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.