गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- क्रॉसिंग रिपब्लिक में पराठे की दुकान से उठी चिंगारी के बाद आग भड़की गाजियाबाद, योगेन्द्र सागरक्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चौक बाजार में मंगलवार को पराठे की दुकान में आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में 20 दुकानें आग की लपटों में घिर गईं। तीन सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गोल चौक बाजार में एक दुकान पर पराठे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने अचानक विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में लपटें आसपास की दुकानों तक फैलने लगीं। यह भी पढ़ें- शॉर्ट-सर्किट से होटल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब तीन गैस सिलेंडर भी फटे, जिससे आसपास की दु...