नई दिल्ली, जुलाई 18 -- जिन लड़कियों का फेस गोल शेप में होता है। अक्सर उन्हें स्टाइल में दिक्कत आती है, वजह है चिन एरिया पर ज्यादा फैट होना, जिसकी वजह से चेहरा ज्यादा चौड़ा और जॉलाइन काफी ज्यादा फैली हुई सी नजर आती है। ऐसा लगता है कि सारा फैट चेहरे पर ही है। ऐसे राउंड फेस के साथ अगर स्टाइल करते व क्त मिस्टेक कर दी जाए और चेहरा और भी ज्यादा चौड़ा और बड़ा नजर आने लगता है। इसलिए स्टाइलिस्ट राउंड फेस लड़कियों को अक्सर ये 5 तरह की स्टाइल मिस्टेक करने से मना करते हैं। जानें कौन सी हैं वो 5 स्टाइल मिस्टेक जिन्हें राउंड शेप गर्ल्स को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।टर्टल नेक या क्लोज नेक कपड़े पहनना सूट,ब्लाउज, टॉप या टीशर्ट कुछ भी अगर आप टर्टल नेक या क्लोज नेक पहन रहीं, तो इससे आपका नेक एरिया बिल्कुल भी नहीं दिखता और आपका चेहरा ज्यादा चौड़ा, बड़ा नजर आने...