रांची, जुलाई 17 -- रांची। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 में गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार-झारखंड का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को गोल बिल्डिंग, पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि छात्र रवि कांत दिवाकर ने 720 में 695 अंक प्राप्त कर एआईआर 55 हासिल की। उनके अतिरिक्त कमल नयन ने 671 अंक के साथ एआईआर 460, केशव कुमार ने 660 अंक के साथ 901, अनुष्का कश्यप ने 660 अंक के साथ 937 तथा सृष्टि राज ने 652 अंक प्राप्त कर 1290 रैंक हासिल की है। प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार 500 से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- बायोम के कई छात्रों को बेहतर रैंक गोल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ...