देहरादून, दिसम्बर 27 -- कपूरथला के आरसीएफ गोल्फ कोर्स में 24 से 27 दिसंबर तक आयोजित आईजीयू फीडर टूर एवं वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग(डब्ल्यूएजीआर)की सुपर लीग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के जूनियर गोल्फर समृद्ध चंद ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य और अपने विद्यालय सेंट पैट्रिक्स अकादमी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कैटेगरी 'बी' बॉयज़ में दो दिनों में क्रमशः 4 ओवर और 2 ओवर का उत्कृष्ट स्कोर कार्ड करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डब्ल्यूएजीआर प्रतियोगिता में तीन दिनों में 16 ओवर का स्कोर बनाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में हल्द्वानी के मेधांश सिंह बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, सबसे कम आयु के जूनियर गोल्फर स्नितिक चंद ठाकुर ने कैटेगरी 'ई' बॉयज में दो दिनों में 18 ओवर का स्कोर बनाकर चतुर्थ स्थान प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.