धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद। स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष रामायण सिंह ने जिला परिवहन पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान गोल्फ ग्राउंड व मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ड्राइवर व हेल्पर के खाने के लिए मुख्यमंत्री दाल-भात के स्टॉल लगाए जाएं। पेयजल व सुलभ शौचालय की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने वाहन कोषांग व परिवहन पदाधिकारी के साथ बैठक अपनी मांग से अवगत कराया है। उम्मीद है कि जिला परिवहन पदाधिकारी इसपर संज्ञान लेंगे। मौके पर स्कूल बस एसो. के प्रतिनिधि मौजूद थे। मौके पर गौतम पांडेय, शफीक अहमद, बस संगठन के परवेज खान, हीरा, विजय सिंह व राकेश राय समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.