गोल्फ ग्राउंड के पास शिफ्ट होगा नेत्रहीन-मूकबधिर स्कूल
धनबाद, अगस्त 31 -- नेत्रहीन एवं मूकबधिर विद्यालय सुविधाओं से लैस होगा। न्यू कॉलोनी जगजीवन नगर में संचालित नेत्रहीन एवं मूकबधिर विद्यालय को गोल्फ ग्राउंड के समीप शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालय के लिए प्रस्तावित नए परिसर को सुविधाओं से लैस करने की दिशा में जिला परिषद ने कदम बढ़ाया है। इसके तहत जिला योजना अनाबद्ध निधि से 9.31 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। प्रस्तावित स्थल पर विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पानी, बिजली और परिसर की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। योजना के तहत रंग-रोगन, इलेक्ट्रिकल कार्य, डीप बोरिंग, सबमर्सिबल पंप सहित आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे। कार्य की प्राक्कलित राशि 9,31,400 रुपये है। संवेदक को काम पूरा करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है.
पानी की समस्या दूर करने पर जोर नए परिसर में डीप ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.