गोल्फ क्लीनिक ने बढ़ाया गोल्फ का जुनून
आगरा, मई 21 -- आगरा गोल्फ कोर्स में आयोजित गोल्फ क्लीनिक युवा और बच्चों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है। बच्चों के बीच गोल्फ को लोकप्रिय बनाने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस क्लीनिक में प्रतिदिन 20 से 30 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों को गोल्फ की तकनीक, अनुशासन और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय गोल्फ यूनियन द्वारा प्रायोजित कोच आधुनिक गोल्फ सेट्स ने प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाया है। गोल्फ सचिव ले. कर्नल मो. इलियाश खान ने बताया कि क्लीनिक का उद्देश्य आगरा में गोल्फ को मजबूत करना और नई प्रतिभाओं को मंच देना है। इस बार खास बात यह रही कि कई नए बच्चे और युवाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। जबकि अनुभवी गोल्फरों ने उन्हें मार्गदर्शन देकर खेल के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.