गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-42 स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रहे व्यवसायिक हब के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में याचिका दायर की गई है। गुरुग्राम के एक निवासी द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि चक्करपुर गांव की सरकारी जमीन पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना किसी जरूरी प्रशासनिक और पर्यावरण मंजूरी के धड़ल्ले से चल रहे हैं। याचिकाकर्ता ने एनजीटी से इन अवैध दुकानों और व्यावसायिक इकाइयों को तुरंत हटाने, सील करने या बंद करने के निर्देश देने की मांग की है। मामले में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, हरियाणा सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी पक्षकार बनाया गया है। यह याचिका गुरुग्राम निवासी देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने एनजीटी की मुख्य पीठ के समक्ष दायर की है। याचिका के अनुसार, ग्लोबल फॉ...