गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार कार द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुचलने का मामला सामने आया है। सेक्टर-42 स्थित डीएलएफ मैग्नोलियास क्लब के पास हुई इस दुर्घटना में मोर की मौके पर ही मौत हो गई। सुशांत लोक थाना पुलिस ने वन्यजीव विभाग की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-42 निवासी सोनिया मलिक ने 23 अप्रैल सुबह करीब दस बजे पुलिस और वन्यजीव विभाग को सूचना दी कि मैग्नोलियास क्लब के पास एक अज्ञात कार ने सड़क पार कर रहे मोर को जोरदार टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाने से एएसआई सत्यपाल और वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को सड़क के डिवाइडर पर राष्ट्रीय पक्षी का शव बरामद हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.