अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र स्थित रामसेवक पुरम मार्ग पर गोल्फ कार्ट ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें बैठे श्रद्धालु को सिर में ज्यादा चोट लग गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले जनक मिश्रा (65) अपने परिवार के साथ एक मंदिर में सत्संग सुनने के लिए आए थे। बुधवार की सुबह वह ई- रिक्शा पर बैठकर जा रहे थे तभी पीछे से एक गोल्फ कार्ट ने टक्कर मार दी। सिर में अधिक चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गए जिससे श्री राम अस्पताल में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अयोध्या में सड़क हादसे में विश्वंभरपुर के पुजारी की मौत कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मृतक बिहार के एक मंदिर में पुजारी थे। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई मुकदमा दर्ज नही कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.