पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- मुनस्यारी। गोल्फा क्षेत्र में नेटवर्क की दिक्कत से 800 से अधिक की आबादी परेशान है। रविवार को गोल्फा के ग्राम प्रधान मुकेश फर्स्वाण ने बताया कि मुसीबत के वक्त फोन के सिग्नल गायब हो रहे हैं,एक निजी कंपनी का टावर क्षेत्र में स्थित है पर नेटवर्क की दिक्कत होने से ढंग से बात तक नहीं हो पा रही है। प्रशासन से लेकर मोबाइल कंपनियों को इस संबध में जानकारी दे दी गई है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...