नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सोने-चांदी के भाव आज धड़ाम हो गए हैं। घरेलू कमोडिटी मार्केट में आज 10 ग्राम सोने का भाव 2675 रुपये सस्ता होकर 148025 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी के रेट में बड़ी गिरावट है। आज साढ़े नौ बजे के करीब एमसीएक्स सिल्वर 6121 रुपये टूटकर 228879 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोने-चांदी के ये रेट स्पॉट प्राइस नहीं है। ये वायदा भाव हैं। एमसीएक्स पर जो रेट चल रहे हैं, उसके आसपास ही सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट खुलते हैं। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 45071 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 191169 रुपये सस्ता हो चुका है।इंटरनेशनल मार्केट में Rs.4,265 डॉलर के आसपास पहुंचा गोल्ड सोने की की...