मथुरा, अप्रैल 10 -- पथवारी देवी मंदिर पर विगत वर्षों से संचालित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स अकैडमी के कराटे खिलाड़ियों ने रविवार को रेलवे ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 9 बच्चों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर न केवल अपनी एकडमिक बल्कि अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। डायरेक्टर राजेंद्र कुमार शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि बच्चे लगातार मेहनत कर आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करेंगे। गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी कृष्णा गोला, राजा गुप्ता, नागेश्वर गुप्ता, आयुषी गुप्ता, आर्यन शर्मा रहे। सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियो में गजल यादव, अविरल सारस्वत, तनिष्क खंडेलवाल, आयुष शर्मा आदि बच्चों ने उत्साह ...