गोल्ड लोन भी बांटेगी गोदरेज की कंपनी, 117 करोड़ रुपये में की बड़ी डील
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- गोदरेज समूह की कंपनी गोदरेज कैपिटल ने गोल्ड लोन के कारोबार में एंट्री की है। दरअसल, कंपनी ने आंध्र प्रदेश की कनकदुर्गा फाइनेंस के गोल्ड लोन कारोबार को 117 करोड़ रुपये में खरीदा है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक गोदरेज समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई द्वारा किया गया यह पहला अधिग्रहण कंज्यूमर फाइनेंस में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के मकसद से किया गया है। कंपनी ने कहा कि उसकी सब्सिडयरी, गोदरेज फाइनेंस के जरिये किया गया यह अधिग्रहण साल 2031 तक एक लाख करोड़ रुपये की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) वाला कारोबार बनाने और 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवा देने के उसके लक्ष्य के अनुरूप है।कनकदुर्गा के 12000 कस्टमर बता दें कि कनकदुर्गा फाइनेंस के गोल्ड लोन बिजनेस का एयूएम 280 करोड़ रुपये है। इस कंपनी के लगभग 12000 कस्टमर हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.