गोल्ड लोन कंपनी के कर्मी ने फर्जीवाड़ा कर तीन करोड़ ठगे
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नई दिल्ली, प्रसं। आर्थिक अपराध शाखा ने गोल्ड लोन देने वाली कमंपनी 'मेसर्स साई फिनकार्प' के कर्मचारी पंकज कुमार को 3.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में रोहिणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी का काम कंपनी में सोने की परख करना था। उसने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों से 683 गोल्ड लोन खाते खोले और नकली सोने को असली बताकर लोन पास कर दिया। इसके अलावा, तिजोरी से 14 लाख का असली सोना भी गायब किया। खातों को असली दिखाने के लिए आरोपी खुद ब्याज भी भरते रहे। ऑडिट में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी अमित वर्मा ने बताया कि जांच में पंकज के खिलाफ सबूत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को रोहिणी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.