गोल्ड मेडल विजेता खुशी को पूर्व विधायक ने सम्मानित किया
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- मीरानपुर कटरा। तुर्किये में आयोजित ग्लोबल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता खुशी चौधरी को पूर्व विधायक राजेश यादव ने सम्मानित किया। गांव अगरोली निवासी पहलवान रामफल चौधरी की पुत्री खुशी चौधरी ने तुर्किये की राजधानी इंस्तांबुल में आयोजित ग्लोबल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के 64 किग्रा वर्ग में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। पूर्व विधायक राजेश यादव गांव अगरौली स्थित आवास पर पहुंचे। खुशी चौधरी को पगड़ी और अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। खुशी और परिजनों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा खुशी चौधरी ने देश और तिरंगे के साथ परिवार,गांव, क्षेत्र, जनपद और प्रदेश का मान बढ़ाया है। ग्रामीण युवाओं को खुशी की सफलता आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.