चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। जिला बार एसोसिएशन की अधिवक्ता अंजली शर्मा को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में वकालत में गोल्ड मेडल मिला है। जिला बार एसोसिएशन महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू ने शनिवार को गुलदस्ता भेंट कर अंजली को सम्मानित किया। अंजली शर्मा ने कहा कि वकालत के क्षेत्र में गरीब, असहाय का मुकदमा लड़ेगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केशर परवेज, वकील पवन शर्मा, किशोर सिन्हा, राजाराम गुप्ता, रानी बेहरा के अलावा अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सुभारती विवि का दीक्षांत आज, मेधावियों को मिलेंगी उपाधियां यह भी पढ़ें- एनयूएसआरएल का 17वां स्थापना दिवस आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...