गोल्ड मेडल पुरस्कार के लिए चयनित हुई आकांक्षा
बेगुसराय, जुलाई 21 -- बरौनी। केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा की छात्रा आकांक्षा ठाकुर ने अपनी एमबीबीएस डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर परिवार व समाज का नाम रौशन किया है। डॉ. आकांक्षा की माता नमिता कुमारी आरजेके पल्स टू विद्यालय बेगूसराय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं और पिता ज्ञान शेखर ठाकुर, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, गढहरा में पुस्तकालयाध्यक्ष हैं। पिता ने बताया कि ये केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में 10वीं तक व डीएवी फर्टिलाइजर बरौनी में 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद मेडिकल की तरफ रुझान दिखाई। नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पटना में पढ़ाई करते हुए मेडिकल की डिग्री हासिल की। वे सर्जरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल पुरस्कार के लिए चयनित हुई है। यह भी पढ़ें- NEET Topper : नीट टॉपर ने ठुकराई AIIMS की MBBS सीट, इंडियन आर्मी में बनीं लेफ्टिनेंट
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.