बागपत, जुलाई 27 -- बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम में छात्रा अवनी तोमर को सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में दो स्वर्ण पदक जीतने पर प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य डॉ सुशील वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ के मवाना खुर्द स्थित रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट हुई। जिसमें कक्षा 12 की छात्रा अवनी तोमर 200 मीटर स्पर्धा में 30.29 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक डा. अनिल आर्य ने अवनी को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- गुरुकुल इंटरनेशनल की संजना ने जीता गोल्ड कार्यक्रम में निदेशक डा. सुनील आर्य, प्रधानाचा...