बिजनौर, सितम्बर 16 -- जलालपुर दंपति मौत में देशराज के गायब कपड़े पुलिस के लिए अहम सवाल बन गए हैं। पेड़ से लटके मिले देशराज के शरीर पर ऊपर के कपड़े नहीं थे। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी की सलवार पहन रखी थी। अब पुलिस देशराज के गायब कपड़ों की तलाश के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है। इसके लिए संभल से गोल्ड मेडलिस्ट मैरी को बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: संदिग्ध अवस्था में दपंति की मौत, पेड़ से लटका मिला पति का शवकपड़ों की तलाश में पुलिस बुधवार को संभल से टीम के साथ बिजनौर पहुंची गोल्ड मेडलिस्ट मैरी ने आते ही अपना काम शुरू कर दिया। टीम के साथ मैरी पहले मृतक देशराज के घर पहुंची और फिर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने देशराज का शव मिलने वाले स्थान और उसके आसपास के जंगल में कपड़ों की तलाश की। इसके बाद वहां से आ...