गोल्ड ट्रेडिंग सहित कई देशहित मुद्दों पर प्रशासन व व्यापारियों में मंथन
मुजफ्फर नगर, मई 19 -- देश हित में प्रधानमंत्री के आह्वान और प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को जिला प्रशासन और स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के बीच बैठक हुई। डीएम आवास स्थित सभागार में उमेश मिश्रा की अध्यक्षता एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा के सानिध्य में हुई इस बैठक में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में सर्राफा एसोसिएशन व बुलियन व्यापारियों ने हिस्सा लिया और राष्ट्र हित में सरकार की नीतियों को अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना, विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे वैश्विक दबाव को कम करना और सोने के आयात को नियंत्रित करना है। यह भी पढ़ें- सोना-चांदी की ईंट एवं बिस्कुट की खरीद-बिक्री करें सीमित वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.