गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एशियन गेम्स के हॉकी फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद शनिवार को करमपुर में जश्न का माहौल रहा। भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जीत के बाद करमपुर के खेलप्रेमियों ने टीवी स्क्रीन पर मुकाबला देखते हुए जमकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ी, व्यवस्थापक अनिकेत सिंह, संचालक और पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पूरे मुकाबले के दौरान टीवी स्क्रीन से नजरें लगाए रहे। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, स्टेडियम परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- भारत की जीत पर मुरादाबाद में जश्न, खिलाड़ियों में उल्लास खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत पर उत्साह जताया। भारतीय टीम की जीत के साथ ही...