शामली, मार्च 28 -- कैराना। गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिए गए। कक्षा प्ले से हय्यान, नर्सरी से शिवराज, केजी से आव्या, कक्षा एक से आफिया, कक्षा दो से शिफत, कक्षा तीन से अब्दुल आहद, कक्षा चार से हबीबा, कक्षा पांच से अहमद, कक्षा छह से कैफ, कक्षा सात से अनुभव तथा कक्षा आठ से जिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राशिद अली चौहान ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का महत्व बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...