कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। डॉ. नगेंद्र स्वरूप की स्मृति में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी ने गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। प्रतियोगित में कानपुर जेम्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर किंग को पांच विकेट से पराजित किया। फूलबाग के डीएवी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर किंग की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 181 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ऋषि ने शानदार 57 रन बनाए। अभय आर यादव ने 24 और फैजान ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाब में गेंदबाजी करते हुए कॉनपुर जेम्स के हरजीत सिंह और एम रहमान ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉनपुर जेम्स की टीम ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 184 रन बनाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। गोलू सिंह ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.