गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता चारफाटक ओवरब्रिज पर हादसे के समय प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी की फॉर्च्यूनर में उसके साथ और कौन-कौन लोग सवार थे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से एमबीबीएस छात्रों ने इसकी जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद घटनास्थल से लेकर नौसढ़ तक लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सभी साक्ष्य एकत्र कर 10 दिन के भीतर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा, ताकि आरोपित के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...