गंगापार, जुलाई 5 -- रीवा निवासी युवती गोल्डी साकेत की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कौंधियारा पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए रविवार को तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए सभी सात नामजद आरोपी अब जेल पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के रीवा निवासी तीरथ साकेत की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में परिजनों ने युवती को प्रेमजाल में फंसाने, धर्म छिपाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, हत्या करने तथा शव को कब्रिस्तान में दफनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था, जिसके बाद मामले की विवेचना शुरू हुई। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को नामजद अभियुक्त गुलफाम, तमन्ना और पिंकी उर्फ शबनम को गिरफ्तार कर न्यायालय में...