गंगापार, जुलाई 1 -- रीवा निवासी युवती की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, धर्म छिपाने, हत्या और शव दफनाने का आरोप लगाते हुए कौंधियारा थाने में तहरीर दी है। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित भाजपा कार्यकर्ता भी परिवार के समर्थन में उतर आए। मध्य प्रदेश के रीवा जनपद निवासी तीरथ साकेत ने कौंधियारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 20 वर्षीय बेटी गोल्डी को इंस्टाग्राम पर प्रिंस वर्मा नाम बताने वाले युवक ने प्रेमजाल में फंसाया। बाद में उसका असली नाम मो. शाहिल होने की जानकारी मिली। तहरीर के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई। पिता का आरोप है कि 10 मई के बाद उनकी बेटी की हत्या कर शव कब्रिस्तान में ...