गंगापार, जुलाई 2 -- रीवा निवासी युवती गोल्डी साकेत की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कौंधियारा पुलिस की कार्रवाई जारी है। आठ नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक और हिंदू संगठनों ने पांच जुलाई को कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश के रीवा निवासी तीरथ साकेत की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने मो. शाहिल उर्फ प्रिंस वर्मा, गुल्फाम उर्फ अलादीन, जुगुनू, कुरैसा बानो, शलमा समेत आठ लोगों को नामजद किया है। परिजनों ने प्रेमजाल में फंसाने, धर्म छिपाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, हत्या तथा शव को कब्रिस्तान में दफनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और विवेचना आगे बढ़ाई। एसीपी कौं...