कानपुर, मई 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए पहले मैच में गोल्डी मसाले इलेवन ने बालमोल इलेवन को 36 रन से मात दी। दूसरे मैच में ओलिवर ब्राउन इलेवन ने एनलाइटेन इलेवन को आठ विकेट से हराया। लीग का आयोजन जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन ने किया है। साउथ मैदान-बी पर खेले गए मैच में गोल्डी मसाले इलेवन ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। टीम से युवराज यादव ने 61 बनाए, तो गेंदबाजी में पवन, तेजस, विशेष व आर्यन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बालमोल इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- राजेश क्रिकेट क्लब ने राणा को दी शिकस्त टीम से ​शिवाय ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अब्दुल फैजल ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच युवराज को चुना गया।साउथ मैदान-ए पर खेले गए दूसरे मैच में ...