नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली मेट्रो क फेज चार में निर्माणाधीन गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी) का 81 प्रतिशत ढांचागत निर्माण पूरा हो चुका है। डीएमआरसी इस वर्ष के अंत तक गोल्डन लाइन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। हालांकि, इस पर अलग-अलग चरणों में मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। जो हिस्सा पहले तैयार होगा उस पर परिचालन पहले शुरू किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गोल्डन लाइन पर नेब सराय से एरोसिटी के बीच पहले मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। दरअसल, नेब सराय से महिपालपुर तक भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर के लिए सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है। सिर्फ महिपालपुर से एरोसिटी के बीच एक छोटे से हिस्से पर सुरंग का निर्माण पूरा होना शेष है। इसका निर्माण भी तेजी से चल रहा है। दो टनल बोरिंग मशीन (टीवीएम) इस सुरंग की खोदने में जुटी हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ म...