हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में नेशनल नियोनेटल फोरम के तत्वावधान में बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को नवजात शिशुओं की सुरक्षित देखभाल एवं जन्म के तुरंत बाद आवश्यक जीवनरक्षक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस डॉ.केएस मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग 10 प्रतिशत नवजात शिशु जन्म के तुरंत बाद स्वत: श्वास लेना प्रारंभ नहीं कर पाते, जिससे उनमें विभिन्न प्रकार की जटिलताएं एवं विकृतियां उत्पन्न हो सकती हैं। कई मामलों में नवजात की मृत्यु तक की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद के 'गोल्डन मिनट' में प्रशिक्षित चिकित्सक अथवा स्टाफ नर्स द्वारा समय पर सहायता प्रदान कर नवजात शिशुओं को सुरक्षित जीव...