देहरादून, मई 11 -- देहरादून। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल के बाल रोग विभाग ने 'राष्ट्रीय एनआरपी दिवस' में प्रतिभागियों को गोल्डन मिनट में जीवन बचाने की बारीकियां सिखाईं। 'वन डे, वन मिशन, वन नेशन' थीम पर आधारित इस बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के कौशल को सुदृढ़ करना था। विभागाध्यक्ष डॉ. जया मोहपत्रा के मार्गदर्शन और कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. बीपी. कालरा के समन्वय में आयोजित इस सत्र में 32 जूनियर रेजिडेंट्स और नर्सिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया। लीड इंस्ट्रक्टर डॉ. रूपल खोबरागड़े और डॉ. विश्‍वानी अरोड़ा ने प्रतिभागियों को नवजात के जन्म के बाद सबसे महत्वपूर्ण 'गोल्डन मिनट' में जीवन बचाने की बारीकियां सिखाईं।कार्यशाला यह भी प...