मुंगेर, अप्रैल 7 -- ​मुंगेर, निसं। फुटबॉल के मैदान पर अपनी जादुई किक से पहचान बनाने वाले गोल्डन बूट विजेता मशहूर फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा के निधन से खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। 71 वर्षीय संगमा ने खेल जगत में एक बड़ा शून्य छोड़ दिया है। ​खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि संगमा न केवल असम पुलिस टीम के स्तंभ थे, बल्कि उन्होंने संतोष ट्रॉफी में कई सत्रों तक असम का गौरव बढ़ाया। 1970 के दशक में उन्होंने इंडोनेशिया और थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। खेल में उनके अतुलनीय योगदान के लिए साल 2022 में उन्हें असम के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम सौरभ' से नवाजा गया था। इधर, नेशनल रेफरी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर खिलाड़िय...