शाहजहांपुर, मार्च 31 -- खुटार। शाहजहांपुर में आयोजित नेशनल ओलंपियाड 2025- 26 में गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया l गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र तेजस तिवारी कक्षा 5 गणित, कर्तव्य वर्मा कक्षा 6 इंग्लिश,गुरु सेवक सिंह कक्षा 7 विषय आई, सौम्या तिवारी कक्षा 8 गणित, अनमोल तिवारी ने लॉजिकल रीजनिंग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया l ओलंपियाड का परिणाम आने पर प्रथम स्थान पर आने वाले छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी से उनके चेहरे खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन ने प्रथम स्थान पर आने वाले पांचो विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। छात्रों की उपलब्धि से अभिभावकों के साथ क्षेत्रवासियों को गर्व है l इस अवसर पर विद्यालय के ...