शाहजहांपुर, मार्च 29 -- खुटार। कस्बा के गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में परीक्षाफल वितरित किए गए। कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष हरदेव सिंह सिद्धू ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निदेशक नवदीप सिंह सिद्धू ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य राजकुमार साहू व उपप्रधानाचार्य ममता राजपूत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.