सीवान, मई 7 -- गोल्डन गर्ल शगुफ़्ता नाज़ का शानदार प्रदर्शन आरा में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीते दो पदक 15 पदक जीतकर बनाया रिकॉर्ड फोटो_ पदक के साथ ग्रेपलिंग खिलाड़ी शगुफ्ता नाज बड़हरिया। प्रखंड के लौवान गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शगुफ़्ता नाज़ ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा से जिले के अलावा अपना प्रखंड और अपने गांव का नाम रौशन किया है। और ख़ासतौर पर बालिकाओं को लिए एक आइकन बनी हुई है। जो भोजपुर के आरा में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप' में शगुफ़्ता ने अपनी तकनीक और फुर्ती का लोहा मनवाते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर अपना नाम सबसे अधिक पदक जीतने वाली ग्रापलिंग खिलाड़ी में दर्ज कराया है।

शगुफ़्ता नाज़ की मेहनत जिन्होंने ने अपने इस प्रतिभा के कारण अभी तक 15 पदक जीत चुकी है। जिसमें 10 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक...