बागेश्वर, जून 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड के तहत पेंशनरों को प्रभावी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा मूल पेंशन के 50 प्रतिशत के आधार पर कटौती किए जाने की मांग उठाई। बुधवार को माल रोड स्थित होटल में बैठक में बताया गया कि संगठन का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन एवं चुनाव नौ जून को रुड़की में होगा। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। इस दौरान सोशल मीडिया पर संगठन से संबंधित भ्रामक जानकारियां प्रसारित करने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां संगठन के नियमों के विपरीत हैं। बैठक में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को एक काल्पनिक वेतन...