हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी। वसंत पंचमी पर हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुए। यहां 12 वटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जनेऊ धारण की। कार्यक्रम के दौरान सुबह पंचांग पूजन, हवन और यज्ञ के साथ कर्णभेद व शिक्षा ग्रहण की परंपराएं निभाई गईं। आचार्यों ने वटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी और संस्कारित जीवन जीने का मार्ग बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...